नीलम कृष्ण पहलवान BJP में शामिल, सांसद मनोज तिवारी ने दिलाई सदस्यता

Neelam Krishan Pahalwan
 सांसद मनोज तिवारी ने सभी लोगों की मौजूदगी में नीलम कृष्ण पहलवान को बीजेपी पार्टी का पटका पहनाकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया.

नई दिल्ली: नजफगढ़ के पूर्व विधायक भरत सिंह के भाई कृष्ण पहलवान और उनकी पत्नी #नीलमकृष्णपहलवान को उनके कार्यालय में सांसद मनोज तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया. इस दौरान हजारों की संख्या में नीलम किशन पहलवान के समर्थक भी मौजूद रहे.

फूल मालाओं से स्वागत

सांसद मनोज तिवारी का फूल माला और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया. सांसद मनोज तिवारी के साथ भाजपा प्रत्याशी अजित खरखड़ी के बेटे अमित खरखड़ी भी मौजूद रहे.

नीलम कृष्ण पहलवान बीजेपी में शामिल

सांसद मनोज तिवारी ने नीलम कृष्ण पहलवान को बीजेपी पार्टी का पटका पहनाकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया और कहा कि इतना समर्थन तो किसी चुनावी सभा में भी नहीं देखने को मिला जितना यहां दिख रहा है.

सांसद मनोज तिवारी ने सभी लोगों को 8 फरवरी के चुनाव में कमल का बटन दबाकर दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की गुहार लगाई.

Comments

Popular posts from this blog

मलेरिया पर काबू पाने के लिए स्वच्छता, सावधानी और जागरूकता

नई दिल्ली: नीलम कृष्ण पहलवान ने नाले के टूटे हिस्से का निरीक्षण किया, शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन

मतदान में भाग लेने वाले सभी मतदाताओं को धन्यवाद | नजफगढ़ विधानसभा